मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में आज सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला। सभी मृतक उत्तराखंड के नैनीताल एवं हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जो हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी, सुंदर सैनी, भुवन भंडारी, निवासी हल्द्वानी की मौत हो गयी। वहीं चालक यशदीप पांडे निवासी हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Trending
मतदाता मैपिंग में प्रगति से सुचारु चुनाव प्रबंधन की दिशा में उत्तराखंड मजबूत स्थिति में
उत्तराखंड के राज्यपाल ने प्रज्ञानम् एआई को पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को प्रभावी ढंग से डिजिटल बनाने हेतु भारत के विश्वविद्यालयों के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया
रणनीतिक आयात से पूरी हुई एलपीजी मांग
आवासीय बिजली लोड बढ़ाने के लिए आज 80 हजार रुपये की अवैध रिश्वत स्वीकार करने पर देहरादून जेई अतुल कुमार विजिलेंस हिरासत में
समावेशी अभिभावक अधिकारों की ओर कदम
उत्तराखंड हेतु निर्बाध बिजली: गर्मी की शुरुआती लहर को संभालने के लिए यूपीसीएल ने 500 मेगावाट अतिरिक्त आपूर्ति को एकीकृत किया
तबादला एक्ट 2026 कार्यान्वयन: उत्तराखंड के विभाग मार्च के अंत तक सुगम और दुर्गम कार्य स्टेशनों की सूची को अंतिम रूप देंगे
हाईकोर्ट ने राज्य को चारधाम ट्रेकिंग मार्गों पर पशु अपशिष्ट के लिए उचित स्वच्छता और बायो-वेस्ट प्रबंधन तुरंत प्रदान करने के निर्देश दिए