देहरादून: उत्तराखंड में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने राज्य के विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण करते हुए कई जगह छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में सिलिंडर जब्त किए गए और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई भी की गई। विभाग के आयुक्त रुचि मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 12 मार्च के बीच प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 280 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 58 जगहों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में 74 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान विभाग को कुछ स्थानों पर गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के संकेत भी मिले। इस कार्रवाई में एक कांटा (वजन माप उपकरण) और दो रिफिलिंग किट भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग गैस सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां न केवल उपभोक्ताओं के लिए जोखिम भरी होती हैं, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने चार मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। साथ ही अनियमितताओं में लिप्त पाए गए लोगों से 4600 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
नैनीताल जिला प्रशासन की बड़ी घोषणा: स्कूल की मनमानी पर अब होगी सीधे एफआईआर और विभागीय कार्रवाई
विधानसभा सीढ़ियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन: गैस किल्लत के बहाने सरकार की घेराबंदी करने में जुटा विपक्ष
बृजभूषण गैरोला के सवाल पर एक्शन: मिलावट के खिलाफ हर माह चलने वाले अभियान से खौफ में मिलावटखोर
यशपाल आर्य ने दी चेतावनी: यदि एलपीजी आपूर्ति नहीं सुधरी तो जनता के साथ सड़कों पर उतरेगा विपक्ष
1400 पंजीकरण और विदेशी मेहमान: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिए ऋषिकेश में सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
भर्ती प्रस्ताव का औचित्य साबित करना बड़ी चुनौती: शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए बढ़ेगी कागजी कार्यवाही
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में ऊंची कीमतें: उत्तराखंड को भारी नुकसान के बावजूद खरीदनी पड़ रही है महंगी बिजली
देहरादून में अवैध गैस भंडारण का पर्दाफाश: छापेमारी के दौरान जब्त किए गए सिलिंडर और अवैध रिफिलिंग किट
देहरादून में अवैध गैस भंडारण का पर्दाफाश: छापेमारी के दौरान जब्त किए गए सिलिंडर और अवैध रिफिलिंग किट
- by News Desk
- Mar 13, 2026