नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव और भी आक्रामक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों के बीच ईरान भी जबरदस्त पलटवार कर रहा है। ऐसे में हर तरफ धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। सोमवार तड़के दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक बड़ा हमला हुआ है। एक ड्रोन हमले ने एयरपोर्ट के पास स्थित एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। इस हमले के बाद एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक ड्रोन के टकराते ही ईंधन टैंक में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। घटना के तुरंत बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों को तैनात किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुबई एयरपोर्ट के पास आसामान में धुएं का काला गुबार और ऊंची लपटें उठती देखी जा सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। ये हमला ईरान के संयुक्त अरब अमीरात के तीन प्रमुख बंदरगाहों को खाली करने की चेतावनी के ठीक एक दिन बाद हुआ है। ये पहली बार है जब तेहरान ने किसी पड़ोसी देश की गैर-अमेरिकी संपत्तियों को सीधे तौर पर निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका, यूएई के बंदरगाहों और अड्डों का इस्तेमाल उसके खार्ग द्वीप पर हमले के लिए कर रहा है। खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल है। इधर दुबई में एयरपोर्ट के पास हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा के तौर पर कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दुबई पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट रोड और एयरपोर्ट टनल को फिलहाल बंद कर दिया गया है और वाहन चालकों से दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में आपातकालीन राहत और बचाव कार्य जारी है, इसलिए ट्रैफिक को वहां से हटाया गया है।
Trending
मुक्तेश्वर सालियाकोट गांव में कॉटेज में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल पाया काबू
रुद्रपुर और गदरपुर में किसानों की बढ़ी मुसीबत: गेहूं की फसल में नमी से दाने पड़ सकते हैं ढीले
त्रिवेंद्र रावत का बयान: अवैध खनन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी तंत्र हो सक्रिय
प्रदूषण घटने से चमका देहरादून: बारिश के बाद शहर का वातावरण हुआ बेहद साफ और सुंदर
केदारनाथ धाम की लोकप्रियता बरकरार: चारधाम पंजीकरण में बाबा के भक्तों ने मारी बाजी
सरकारी नौकरियों के लिए उत्तराखंड की महिलाओं को प्रोत्साहन की दरकार: भर्ती आंकड़ों से खुलासा
सुबह हुए मुरादाबाद सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
दुबई एयरपोर्ट के पास ईंधन भंडारण में भीषण विस्फोट