देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित आगमन और जनसभा को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारकी से जायजा लिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन और परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन से लेकर प्रशासन तक सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान आयोजन से जुड़ी तैयारियों को देखा और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गृह मंत्री के दौरे को महत्वपूर्ण मानते हुए आयोजन स्थल पर सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन कुंदन परिहार भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर तैयारियों की समीक्षा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देहरादून दौरा भाजपा संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। संगठन की ओर से जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद आयोजन की तैयारियों को और गति मिलने की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें कल होने वाले अमित शाह के देहरादून आगमन और परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा पर टिकी हैं।